क्रिकेटर Shakib al Hasan पर लगा दो साल का बैन, यह है वजह..

क्रिकेटर Shakib al Hasan पर लगा दो साल का बैन, यह है वजह..

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC ) ने बांग्लादेश के स्टार क्रिकेटर शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) को दो वर्ष के लिए सभी तरह के क्रिकेट  से प्रतिबंधित कर दिया है. करीब दो वर्ष पहले एक बुकी ने शाकिब से फिक्सिंग के लिए संपर्क किया था लेकिन उन्होंने इसकी जानकारी क्रिकेट की शीर्ष संस्था को नहीं दी. इस बैन के मायने यह हैं कि शाकिब अब भारत के खिलाफ तीन नवंबर से प्रारंभ होने जा रही तीन मैचों की टी20 और दो टेस्ट मैचों की सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे.

शाकिब पर एक साल का फुल बैन लगाया गया है जबकि एक साल का बैन निलंबित रहेगा. इस प्रतिबंध पर प्रतिक्रिया देते हुए शाकिब ने कहा, ‘बेहद अफसोस हैं कि मुझे उस गेम से प्रतिबंधित किया गया है जिसे मैं बेहद प्यार करता हूं. मैं मामले की जानकारी आईसीसी को नहीं देने की गलती स्वीकार करता हूं. आईसीसी का एंटी करप्शन यूनिट खेल में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को लेकर बेहद सख्त रुख अपनाए हुए हैं और मैंने अपनी जिम्मेदारी का अच्छी तरह से पालन नहीं किया. ‘

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں