क्या फलस्तीन से फेंके जाने मिसाइलों का अब इजरायल के पास जवाब नहीं है?

क्या फलस्तीन से फेंके जाने मिसाइलों का अब इजरायल के पास जवाब नहीं है?

ज़ायोनी सेना का कहना है कि उसकी दक्षिणी कमान की इंजीनियरिंग इकाई ग़ज़्ज़ा और अतिग्रहित इलाक़ों के बीच बाड़ के निकट रेतिला बैरियर खड़ा कर रही है।

पार्स टुडे डॉट कॉम के अनुसार, अरबी भाषी न्यूज़ एजेंसी मअन ने इस्राईली वेबसाइट के हवाले से बताया है कि इस बैरियर का कथित लक्ष्य हमास को इलाक़े में मौजूद इस्राईली फ़ोर्सेज़ के बारे में जानकारी हासिल करने से रोकना है।

रिपोर्ट के अनुसार, एक ज़ायोनी पत्रकार ने सोमवार को अपने ट्वीट में कहा कि ये बैरियर ग़ज़्ज़ा से अतिग्रहित इलाक़े की ओर फ़ायर होने वाली मीज़ाईल का जवाब और मीज़ाईल को लांच होने से रोकने की कोशिश है।

हाल में ग़ज़्ज़ा पर ज़ायोनी सेना के अतिक्रमण के जवाब में हमास ने इतने ज़्यादा मीज़ाईल मारे थे कि इस्राईल का मीज़ाईल रक्षा तंत्र उसे रोकने में नाकाम हो गया था।

हमास ने मई में कहा था कि ग़ज़्ज़ा पर ज़ायोनी सेना के अतिक्रमण के दौरान फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध ने जब जवाबी मीज़ाईल की मारक क्षमता बढ़ाई, तो तेल अविव मध्यस्थ के ज़रिए संघर्ष विराम के लिए घुटने टेकने पर मजबूर हो गया था।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں