क्या ट्रम्प को छोड़ना पड़ेगा राष्ट्रपति का पद?

क्या ट्रम्प को छोड़ना पड़ेगा राष्ट्रपति का पद?

क्या अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प को पद छोड़ना पड़ेगा? ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि महाभियोग की प्रक्रिया की औपचारिकता शुरू हो चुकी है

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया की औपचारिकता शुरू हो चुकी है। ट्रंप के खिलाफ महाभियोग पर 31 अक्टूबर को अमेरिकन हाउस में वोटिंग होगी।

हाउस अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी ने सोमवार को घोषणा की कि ट्रम्प और यूक्रेन में महाभियोग की जांच की प्रक्रियाओं को औपचारिक रूप देने के लिए सदन गुरुवार को मतदान करेगा, पहली बार सदन की कार्यवाही को रिकॉर्ड किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महाभियोग की प्रक्रिया के तहत ट्रंप को पद से हटाने के लिए 20 रिपब्लिकन सांसदों की जरूरत होगी, जो कि ट्रंप के ही के खिलाफ मतदान करें।

बता दें कि अमेरीका के प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैन्सी पलोसी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया की शुरुआत की।

महाभियोग की प्रक्रिया के तहत ट्रंप को पद से हटाने के किसी भी प्रयास के लिए 20 रिपब्लिकन सांसदों की जरूरत होगी, जो अपने ही राष्ट्रपति के खिलाफ जाए। अभी तक अमेरिकी राजनीतिक इतिहास में किसी भी राष्ट्रपति को महाभियोग के जरिए नहीं हटाया गया है।

अगर आपको नही पता तो बता दे कि ट्रंप पर उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन को नुकसान पहुंचाने के मकसद से यूक्रेन से जानकारियां साझा करने के आरोप हैं।

हालांकि ट्रंप इससे इनकार करते रहे हैं जबकि चीन और यूक्रेन से उन्होंने सार्वजनिक रूप से बिडेन और उनके बेटे के खिलाफ जांच शुरू करने को लेकर मदद मांगी है। व्हाइट हाउस पर भी आरोप है कि उसने राष्ट्रपति से संबंधित आरोपों के दस्तावेजों को पलटा है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading