क्या इजरायल को खत्म करने वाली ज़ंग की बुनियाद रख दी गई है?

क्या इजरायल को खत्म करने वाली ज़ंग की बुनियाद रख दी गई है?

इस्राईल के प्रसिद्ध थिंक-टैंक बेगन अस्सादात सीनेटर ने एक शोध जारी किया है जिसमें साफ़-साफ़ कहा गया है कि अतिग्रहित फ़िलिस्तीन की उत्तरी और दक्षिणी सीमाओं पर जो मोर्चे सक्रिय हैं जिसमें, सीरिया, हिज़्बुल्लाह, जिहादे इस्लामी और हमास शामिल हैं, वह इस्राईल को थका देने वाले युद्ध की बुनियाद रख रहे हैं।

पार्स टुडे डॉट कॉम के अनुसार, इस्राईल के वरिष्ठ कमांडर जनरल गरशून हेकोहीन, जो 42 वर्षों तक ज़ायोनी सेना में काम कर चुक हैं उन्होंने इस शोध में भाग लिया है। गरशून हेकोहीन ने मिस्र और सीरिया के साथ हुए ज़ायोनी शासन के साथ युद्ध में अहम भुमिका निभाई थी।

हेकोहीन के मुताबिक़, पिछले दशकों के दौरान अरब जगत में जो अराजकता और हिंसा रही है, विशेषकर सीरिया में जो गृह युद्ध आरंभ हुआ उससे इस्राईल को बड़ा सुकून मिल गया था और इस स्थिति को देखते हुए ज़ायोनी शासन के सुरक्षा विशेषज्ञों का यह मानना था कि अब ज़ायोनी सरकार के अस्तित्व को कोई ख़तरा नहीं है।

हलांकि हेकोहीन ने अपने शोध में लिखा है कि अब जब सीरिया में गृह युद्ध लगभग समाप्त हो चुका है तो उसके कारण अतिग्रहित फ़िलिस्तीन की सीमाओं को गंभीर ख़तरे का सामना हो गया है। उन्होंने कहा कि इस गंभीर ख़तरे का नेतृत्व ईरान कर रहा है और उसके साथ में सीरिया, हिज़्बुल्लाह, जिहादे इस्लामी और हमास शामिल हैं।

जनरल हेकोहीन का कहना है कि 1979 में इस्राईल और मिस्र के बीच शांति समझौता होने के बाद अब यह पहला मौक़ा है कि ज़ायोनी शासन के ख़िलाफ़ एक साथ विभिन्न मोर्चे पर युद्ध का ख़तरा पैदा हो गया है। यह मोर्चे लेबनान, सीरिया और गज़्ज़ा पट्टी ही नहीं बल्कि पश्चिमी सीमाओं से भी हमले शुरू होने का अंदेशा दिखाई दे रहा है।

हेकोहीन का कहना है कि यह ख़तरा तीन तरह का है। एक तो मिसाइलों का ख़तरा है जो बहुत ही सटीक तरीक़े से अपने लक्ष्यों को भेदने की शक्ति रखती हैं।

इन मिसाइलों को इस्राईल के भीतर मौजूद अहम लक्ष्यों को निशाना बनाने के लिए तैयार किया गया है। यह मिसाइल इस्राईल में मौजूद हवाई अड्डों, सैन्य छावनियों, बिजली घरों और आवासीय इलाक़ों को निशाना बना सकते हैं।

इस्राईल के वरिष्ठ कमांडर जनरल गरशून हेकोहीन के मुताबिक़, इन ख़तरों से इस्राईल की हर ओर से घराबंदी कर ली गई है और ज़ायोनी शासन इन सबके बीच में बुरी तरह फंस गया है।

ईरान, हिज़्बुल्लाह और हमास ने इस्राईल की घेराबंदी कर ली है और यह साझा मोर्चा बहुत शक्तिशाली है और यह इसराइल के अंदर जनजीवन को प्रभावित कर देगा।

यह रिपोर्ट ऐसे समय में सामने आई है जब हाल ही में हिज़्बुल्लाह ने इस्राईल का ड्रोन विमान तबाह कर दिया और यह सिद्ध कर दिया कि उसने वायु रक्षा क्षेत्र में ज़बरदस्त गति की है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading