क्या आत्महत्या का प्रयास करने पर अधिकारी मुझ पर विश्वास करेंगे?”: पीड़िता

क्या आत्महत्या का प्रयास करने पर अधिकारी मुझ पर विश्वास करेंगे?”: पीड़िता

शाहजहांपुर: बीजेपी नेता चिन्मयानंद पर बलात्कार और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाने वाली एक कानून की छात्रा ने अब आरोपी को गिरफ्तार करने में विशेष जांच दल (एसआईटी) की ओर से देरी पर सवाल उठाया है।

उसने पूछा कि क्या उत्तर प्रदेश सरकार पूर्व केंद्रीय मंत्री के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के लिए उनके ज़िंदगी समाप्त करने का इंतजार कर रही है। “मुझे अपना बयान दर्ज किए 15 दिन हो गए हैं और एसआईटी को आवश्यक सबूत दिए हैं।”

पीड़ित ने कहा, “हालांकि, आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। एसआईटी उसकी रक्षा कर रहे है।” शायद सरकार चाहती है कि हम अपना जीवन समाप्त कर दें और तभी वे चिन्मयानंद के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। क्या आत्महत्या का प्रयास करने पर अधिकारी मुझ पर विश्वास करेंगे?”

पीड़िता के अनुसार, उसने मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री के खिलाफ सभी सबूत दिए हैं और अभी तक भाजपा नेता के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। महिला ने सोमवार को यहां मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया था।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں