क्या अमेरिका और रुस में बढ़ रहा है तनाव?

क्या अमेरिका और रुस में बढ़ रहा है तनाव?

रूसी राष्ट्रपति व्लादमीर पूतिन ने सेना को अमरीका के मीज़ाईल परीक्षण का जवाब देने के लिए तय्यार रहने का आदेश दिया है। रोयटर्ज़ के अनुसार, पूतिन ने शुक्रवार को रक्षा मंत्रालय सहित अन्य संबंधित सरकारी विभागों को आदेश दिया कि अमरीका द्वारा नए मीज़ाईल टेस्ट से उत्पन्न ख़तरों की समीक्षा करें और पारस्परिक जवाब के लिए तय्यार हो जाएं।

पार्स टुडे डॉट कॉम के अनुसार, अमरीकी रक्षा मंत्रालय पेन्टगॉन ने सोमवार को एलान किया कि एक क्रूज़ मीज़ाईल का टेस्ट हुआ है जो 500 किलोमीटर दूर तक के लक्ष्य को निशाना बना सकता है।

यह रूस के साथ हुए मध्यम दूरी परमाणु शक्ति संधि आईएनएफ़ से अमरीका के निकलने के बाद, पहला मीज़ाईल टेस्ट है। रूसी राष्ट्रपति व्लादमीर पूतिन ने अमरीका के ताज़ा मीज़ाईल टेस्ट पर कहा था कि मॉस्को अपनी सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने के लिए जवाबी क़दम उठाएगा।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں