
कोलकाता के शहीद मीनार मैदान में आयोजित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली में जाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के एक समूह ने पार्टी का झंडा लहराते हुए ‘गोली मारो…….’ के नारे लगाये।
शहीद मीनार मैदान में जाते हुए कार्यकर्ताओं के समूह में शामिल सदस्यों ने पार्टी का झंडा हाथ ले रखा था। उनको यह नारा लगाते हुए सुना गयाा।
कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में संपर्क करने पर घटना पर कोई भी टिप्पणी करने से इन्कार कर दियाा।
हालांकि उन्होंने कहा कि शहर में कानून-व्यवस्था को खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। गृह मंत्री रविवार को कोलकाता की एक दिवसीय यात्रा पर थे।
साभार- प्रभात खबर
This post appeared first on The Siasat.com