दिल्ली में भड़काऊ भाषण देने वाले नेताओं पर एफआईआर दर्ज करने का मामला टलता चला जा रहा है। आज लगातार दूसरे दिन सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस देकर 4 हफ्ते में जवाब मांगा है और अगली सुनवाई की तारीख 13 अप्रैल को रखा है।
भड़काऊ भाषण देने वाले नेताओं पर अभी भी एफआईआर न दर्ज करने को लेकर हाईकोर्ट में दिल्ली पुलिस के पक्षकार ने अजीबोगरीब तर्क दिए हैं।
सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट में कहा कि हम हालात सामान्य करने की कोशिश कर रहे हैं उसके बाद भड़काऊ भाषण देने वाले नेताओं पर एफ आई आर का फैसला लेंगे। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की इस दलील पर सवाल उठने लगे हैं कि भड़काऊ भाषण देने वाले नेताओं को ऐसे खुला छोड़कर हालात को सामान्य करने का दावा कैसे किया जा सकता है!
इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए पत्रकार साक्षी जोशी ने लिखा- कल फटकार सुनने के बाद solicitor general तुषार मेहता कोर्ट में कह रहे हैं हम हालात सामान्य करने की कोशिश कर रहे हैं, वारिस पठान या कपिल मिश्रा पर उसके बाद FIR दर्ज करने पर फैसला लेंगे। बताइए भड़काऊ लोगों को खुला छोड़कर ये हालात सामान्य करेंगे । वाह
कल फटकार सुनने के बाद solicitor general तुषार मेहता कोर्ट में कह रहे हैं हम हालात सामान्य करने की कोशिश कर रहे हैं , वारिस पठान या कपिल मिश्रा पर उसके बाद FIR दर्ज करने पर फैसला लेंगे।
बताइए भड़काऊ लोगों को खुला छोड़कर ये हालात सामान्य करेंगे । वाह
— Sakshi Joshi (@sakshijoshii) February 27, 2020
https://platform.twitter.com/widgets.js
The post कोर्ट में बोली दिल्ली पुलिस- FIR करने पर भड़केगा दंगा, पत्रकार बोलीं- फिर दंगा थमेगा कैसे? appeared first on Bolta Hindustan.
