केट मिडलटन और प्रिंस विलियम ने लाहौर की बादशाही मस्जिद का दौरा किया

केट मिडलटन और प्रिंस विलियम ने लाहौर की बादशाही मस्जिद का दौरा किया

लाहौर: प्रिंस विलियम और केट मिडलटन अपनी पाकिस्तान यात्रा के चौथे दिन आज लाहौर में बादशाही मस्जिद का दौरा किया।

जहाँ केट ने अपने सिर पर दुपट्टे के साथ एक फ़िरोज़ा हरे  रंग का पारंपरिक सूट पहना हुआ था, जबकि प्रिंस विलियम नीली शर्ट और काली टाई के साथ सफेद ब्लेज़र और पैंट में औपचारिक रूप से दिखे।

रॉयल्स जोड़े ने मस्जिद के बारे में जानने के लिए उत्सुक दिखे। बाद में दौर खत्म कर शाही दंपति लाहौर के केंद्र में स्थित अत्याधुनिक कैंसर असपताल शौकत खानम मेमोरियल कैंसर अस्पताल का दौरा करेंगे। वे आज अस्पताल में बच्चों के वार्ड का दौरा करेंगे और उनके इलाज के लिए आने वाले मरीजों के साथ समय बिताएंगे, और उनके परिवारों से बात करेंगे।

 

यह वही अस्पताल है जहां 1996 और 1997 में स्वर्गीय राजकुमारी डायना अपने पाकिस्तान दौरे के दौरान गई थीं और विरासत को आगे बढ़ाते हुए, प्रिंस विलियम अपनी पत्नी के साथ जाएंगे।

 

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں