केजरीवाल डेंगू चैंपियंस: सीएम ने डेंगू के खिलाफ नागरिक भागीदारी अभियान शुरू किया

केजरीवाल डेंगू चैंपियंस: सीएम ने डेंगू के खिलाफ नागरिक भागीदारी अभियान शुरू किया

दिल्ली को डेंगू मुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल एक और अभियान शुरू किए हैं। 10 हफ्ता-10बजे-10 दिन अभियान को डेंगू चैंपियंस नाम से विस्तार देकर उन्होंने जन भागीदारी को बढ़ाने की अपील की है। इसके तहत 10 बजे अपने घर की जांच के दस मिनट बाद दोस्तों और रिश्तेदारों को भी घर की जांच करने के लिए प्रेरित करने को कहा गया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का कारण बनने वाले मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए नागरिक भागीदारी बढ़ाई जाएगी। इसी कारण समुदाय-संचालित अभियान का लांच किया गया है। जिसके माध्यम से लोगों को अन्य लोगों के प्रति जिम्मेदारी का एहसास कराया जाएगा। सरकार और लोगों के सहयोग और सामूहिक प्रयासों से दिल्ली को डेंगू मुक्त किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर के माध्यम से लोगों से अपील की है कि इस रविवार सुबह 10 बजे अपने घर का निरीक्षण करने के बाद, अपने 10 दोस्तों या रिश्तेदारों को फोन कर उन्हें भी अपने घर में जमा पानी को बदलने या साफ करने के लिए प्रोत्साहित करें।

मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि डेंगू के खिलाफ अभियान को भारी जनसमर्थन मिल रहा है। इसी कारण इस अभियान के तीन सप्ताह पूरा होने के बाद इसे विस्तार दिया गया है।

मालूम हो कि मुख्यमंत्री के इस अभियान को विभिन्न हस्तियों और राजनीतिक नेताओं की ओर से समर्थन मिला है। जिसमें तपसे पन्नू, इमरान हाशमी, राहुल देव, महेश भट्ट, राजदीप सरदेसाई, फेय डिसूजा और कपिल देव जैसी हस्तियां भी शामिल हैं। इन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एंटी डेंगू अभियान को बढ़ावा दिया। सीएम के अनुरोध पर उपराज्यपाल अनिल बैजल ने भी अभियान के समर्थन में अपने आधिकारिक निवास का निरीक्षण किया और डीडीए, वीसी और दिल्ली पुलिस आयुक्त को अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2015 में डेंगू से 60 मौतें हुई थी। पंद्रह सौ केस सामने आए थें। 2018 में 27 सौ केस सामने आए। मुझे डाक्टरों ने बताया कि डेंगू 3-4 साल बाद फिर सिर उठाता है। इसी कारण इस साल डेंगू के खिलाफ महा अभियान शुरू किया गया है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading