केजरीवाल का बीजेपी पर हमला, कहा- सीमित मात्रा में मुफ्त देना अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा

केजरीवाल का बीजेपी पर हमला, कहा- सीमित मात्रा में मुफ्त देना अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने विपक्षी दलों के मुफ्त सेवाओं के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सीमित मात्रा में मुफ्त देना अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा है, क्योंकि इससे गरीबों के लिए अधिक पैसा उपलब्ध होता हैं और मांग बढ़ती है।

दरअसल विपक्षी दल दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले ‘नि:शुल्क सेवाओं’ की घोषणा करने को लेकर ‘आप’ नीत दिल्ली सरकार की आलोचना कर रहे हैं।

‘गरीबों के लिए उपलब्ध होता है पैसा’

सीएम अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए कहा, “सीमित मात्रा में निशुल्क चीजे मुहैया कराना अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा है। यह गरीबों के लिए अधिक धन उपलब्ध कराता है। इससे मांग बढ़ती है। हालांकि, इसे ऐसी सीमाओं में किया जाना चाहिए ताकि कोई अतिरिक्त टैक्स न लगाया जाए और इससे बजट की कमी न हो।”

https://platform.twitter.com/widgets.js

सीसीटीवी लगाकर कर रहे हैं गुमराहः अमित शाह

बीजेपी दिल्ली के एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूछा था “जरा बताएं कि कितने स्कूल बनाए है केजरीवाल सरकार ने। 15 लाख सीसीटीवी कैमरे लागाने की बात कही थी, और कुछ ही सीसीटीवी लगाकर जनता को गुमराह कर रहे हो।”

सीएम केजरीवाल ने जवाब देते हुए कहा, “मुझे ख़ुशी है आपको “कुछ” सीसीटीवी कैमरे तो दिखाई दिए। कुछ दिन पहले तो आपने कहा था एक भी कैमरा नहीं लगा। थोड़ा समय निकालिए, आपको स्कूल भी दिखा देते हैं? मुझे बेहद ख़ुशी है कि दिल्ली के लोगों ने राजनीति बदली है जो यहाँ भाजपा को CCTV, स्कूल और कच्ची कालोनियों पर वोट माँगने पड़ रहे हैं।”

‘वाई-फाई खोजने में खत्म हो गई बैटरी’

गृह मंत्री ने ट्वीटर पर कहा, “केजरीवाल जी आपने कहा था कि पूरी दिल्ली में फ्री वाई फाई कर दूंगा। मैं रास्ते में वाई फाई ढूंढते हुए आया हूं, लेकिन बैटरी खत्म हो गई मगर Wi-Fi नहीं मिला।” इस आरोप का जवाब देते हुए सीएम केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा, “सर, हमने फ़्री wi-fi के साथ साथ फ़्री बैटरी चार्जिंग का भी इंतज़ाम कर दिया है। दिल्ली में 200 यूनिट बिजली फ़्री है।”

नई दिल्ली सीट हैं मैदान में

अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। जबकि बीजेपी ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुनील यादव को इस सीट पर उतारा है। दिल्ली में हुए गठबंधन में बीजेपी 67 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि दो सीटों पर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और एक सीट पर लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) चुनाव लड़ रही है। बता दें कि, मतदान आगामी 8 फरवरी और मतगणना 11 फरवरी को होगा।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں