केंद्र ने जम्मू- कश्मीर के विकास के लिये अपना खजाना खोल दिया है- सत्यपाल मलिक

केंद्र ने जम्मू- कश्मीर के विकास के लिये अपना खजाना खोल दिया है- सत्यपाल मलिक

कश्मीर में आतंकवादियों को ‘‘पाकिस्तान के खरीदे हुए लड़के’’ बताते हुए जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बुधवार को उन्हें चेतावनी दी कि अगर उन्होंने अपना तरीका नहीं सुधारा और सेब उत्पादकों को उनके उत्पाद घाटी के बाहर बेचने के लिए धमकी देना बंद नहीं किया तो वे ‘‘जल्द मारे जायेंगे।

यहां स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट की आधारशिला रखने के बाद वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान के खरीदे कुछ लड़के यहां आस-पास (घाटी में) घूमते रहते हैं। वे सेब बागान मालिकों को अपने फल बाहर के बाजार में बेचने से रोकने के लिये उन्हें जान से मारने की धमकी देते हैं।’’

साक्षी प्रभा पर छपी खबर के अनुसार, मलिक ने आतंकवादियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, ‘‘मैं उनसे कह रहा हूं कि वे अपने तरीके सुधार लें क्योंकि मुझे नहीं पता कि फल विक्रेताओं की मौत होगी या नहीं, लेकिन इस बात की गारंटी है कि तुम सब (आतंकवादी) जरूर और जल्दी मारे जाओगे।’’ दो दिन पहले ही मलिक ने बाजार हस्तक्षेप योजना की शुरुआत की थी।

अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्म कर जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा वापस लिये जाने के केंद्र के फैसले को रद्द करने के बारे में पूछे जने पर मलिक ने कहा, ‘‘इतिहास का पहिया पीछे नहीं होता।’’ इस घटनाक्रम को राज्य के लिये एक ‘‘अवसर’’ बताते हुए उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र ने जम्मू कश्मीर के विकास के लिये अपना खजाना खोल दिया है।’’

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں