
नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख रामविलास पासवान की सोमवार को तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल राजधानी दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पासवान सुबह रूटीन चेकअप के लिए हॉस्पिटल आए थे। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में ही रखा गया है।
रामविलास पासवान लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष हैं और कई सरकारों में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। उनकी पार्टी एनडीए का घटक दल है। 73 वर्षीय रामविलास पासवान ने इस बार का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था, वे राज्यसभा के सदस्य हैं।
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source