कुमारस्वामी ने कांग्रेस संग नहीं किया गठबंधन, राजनीतिक हलचल तेज़!

कुमारस्वामी ने कांग्रेस संग नहीं किया गठबंधन, राजनीतिक हलचल तेज़!

जेडीएस ने कांग्रेस के साथ उपचुनाव में गठबंधन करने से इंकार कर दिया है। इस फैसले के बाद कर्नाटक में राजनीतिक हलचल मच गई है

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, JDS के नेता और कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी आगामी उपचुनाव अकेले के दम पर लड़ेगी और किसी भी पार्टी से कोई गठबंधन नहीं करेगी।

गठबंधन से बनी थी सरकार
बता दें कि गत वर्ष कर्नाटक में किसी भी दल को स्‍पष्‍ट बहुमत नहीं मिलने पर जेडीएस ने कांग्रेस के साथ गठबंधन करके सरकार का गठन किया था। हालांकि, विधायकों की बगावत के बाद सरकार गिर गई थी जिसके बाद भाजपा ने राज्य में सरकार बनाई थी।

बीजेपी सरकार नहीं गिरेगी
गौरतलब है कि इसके पहले कुमारस्वामी ने एक बयान में कहा था कि कर्नाटक में भाजपा की सरकार नहीं गिरेगी। अगर जरूरत पड़ी तो हमारी पार्टी प्रदेश में भाजपा को अपना समर्थन दे सकती है।

किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं
अब कुमारस्‍वामी ने जो बयान दिया है उससे स्पष्ट है कि जेडीएस उपचुनावों में किसी भी पार्टी से कोई गठबंधन नहीं करेगी। इस बीच उपचुनाव की आहट के बीच कर्नाटक में सियासी हलचल तेज हो गई है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading