कुतिया से रेप के आरोप में 20 साल का युवक गिरफ्तार!

कुतिया से रेप के आरोप में 20 साल का युवक गिरफ्तार!

हमारे देश में पिछले कुछ सालों में रिश्तों को कलंकित करने वाले ऐसे-ऐसे किस्से सामने आए हैं, जिनकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। इंसानों की ऐसी वहशियाना करतूतों को जानकर हर कोई दंग रह जाता है। दुष्कर्म करने वाले ऐसे हैवानों के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन कर उन्हें फांसी पर लटकाने की मांग की जाती है।

कानून अब पहले से काफी सख्त हो गया है, फिर भी विकृत मानसिकता वाले लोग बाज नहीं आ रहे हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही घटना के बारे में बता रहे हैं।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, ये मामला है महाराष्ट्र के खारघर का। पुलिस ने यहां एक युवक को ‘गंदी हरकत’ के आरोप में गिरफ्तार किया है। 20 वर्षीय युवक पर एक कुतिया से रेप करने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार युवक एक फूड आउटलेट में काम करता था। पुलिस ने गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 26 अगस्त तक रिमांड पर भेज दिया है। थाने में दर्ज शिकायत में बताया गया है कि 15 अगस्त को कुछ छात्रों ने युवक को गली में ऐसी हरकत करते हुए देखा।

छात्रों ने घटना का वीडियो बना इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। अगले ही दिन पशुओं के अधिकारों के लिए काम करने वाले विजय रंगारे की नजर इस वीडियो पर पड़ी और उन्होंने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कराया।

जांच अधिकारियों का कहना है कि आरोपी अन्य जानवरों के साथ भी ऐसा कर चुका है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 377 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे 10 साल तक की सजा हो सकती है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading