कुएँ में गिरा शावक, दो दिन तक पहरा देती रही बघिन और फिर…

कुएँ में गिरा शावक, दो दिन तक पहरा देती रही बघिन और फिर…

कटनी, मध्यप्रदेश : शावक कुएं के अंदर गिरा तो असहाय बाघिन पहाड़ी पर बैठ दो दिन तक पहरा देती रही। जब कुछ चरवाहे वहां से निकले तो उन्हें कुएं के अंदर से आवाज आई, अंदर झांककर देखा तो वहां शावक था। मामला कटनी जिले के बरही परिक्षेत्र के पिपरिया कला गांव का है।

चरवाहों ने तुरंत इसकी सूचना ग्रामीणों और वन विभाग को दी। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बाघ के शावक को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। बताया जा रहा है कि दो दिन से कुछ खाने को न मिलने पर शावक कमजोर हो गया है। कुआं सूखा होने से उसकी जान बच गई।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں