लखनऊ: 17 जुलाई से सावन का महीना शुरू होजायेगा इस दिन से कांवड़ यात्रा शुरू हो जायेगी, इसके लिये पूरे प्रदेश में तैयारियां ज़ोरशोर पर चल रही हैं,उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय और पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह (DGP OP Singh) ने बैठक की और सभी जिलों के एसएसपी और जिलाधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कर निर्देश दिए कि किसको कैसे काम करना है और सुरक्षा व्यवस्था को कैसे ध्यान में रखना है।
इस बैठक में मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ मेरठ और सहारनपुर मंडल के डीएम एसएसपी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय और डीजीपी ओपी सिंह ने दिशा निर्देश देते हुए कहा कि कहां सड़कें बननी है और कहां कंप्लीट नहीं हुई, इस पर ध्यान दें।

साथ हीं ट्रैफिक डायवर्जन, इरिगेशन का काम, डिपार्टमेंट से कहां कैंप लगाने हैं, एंबुलेंस कहां लगानी है, बिजली के कहीं तार ढीले न हों, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान, सभी राज्यों के कंट्रोल रूम एक-दूसरे से कैसे जुड़ेंगे, डायल 100 की गाड़ियां और रिस्पॉन्स टाइम में कटौती, 5 किलोमीटर की दूरी पर एक पीआरवी होगी तैनात, हेलीकॉप्टर रहेगा, ड्रोन रहेगा और साथ ही सभी अधिकारियों को जनता के साथ अच्छे व्यवहार से पेश आने की हिदायत दी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान ईद उल अज़हा बकरीद (Bakrid) का त्योहार भी पड़ेगा। इस साल बकरीद और कांवड़ यात्रा की अंतिम सोमवारी एक ही दिन 12 अगस्त को है। जिससे वह समय और भी ज्यादा संवेदनशील हो जाएगा। इसलिए सभी अफसर इस बात को सुनिश्चित कर लें कि कहीं पर अलग से कोई नई परंपरा न शुरू हो।
साथ ही प्रतिबंधित श्रेणी का कोई जानवर बकरीद के दौरान न कटने पाए। सार्वजनिक क्षेत्रों पर भी जानवर नहीं काटे जाएंगे। प्रदेश के सभी संवेदनशील जगहों को चिन्हित करें और वहां पर सीसीटीवी कैमरा लगवाएं। इसके अलावा रास्ते मे पड़ने वाले जर्जर तार और पोलों को ठीक करा लें। उन्होंने कहा कि डीएम और एसएसपी जेलों का नियमित निरीक्षण करें। आईजी, डीआई और कमिश्नर भी जेलों का औचक निरीक्षण करें। कप्तान प्रतिदिन एक थाने का निरीक्षण करें।