
कांग्रेस के केरल से सांसद हिबी ईडन की पत्नी अन्ना लिंडा ईडन ने सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट किया है जिसको लेकर हंगामा मचा हुआ है . हालांकि लोगों की आपति के बाद उन्होंने अपने इस पोस्ट पर माफी मांग ली है. अन्ना लिंडा ईडन ने फेसबुक पोस्ट में लिखा था कि किस्मत बलात्कार किस्मत की तरह है. अगर उसे आप रोक नहीं सकते हैं तो उसका मज़ा लीजिए.
अन्ना लिंडा ईडन ने मंगलवार सुबह फेसबुक पर वीडियो डालते हुए ये पोस्ट लिखा है. उन्होंने एक वीडियो डाला और साथ ही साथ अपने पति और सांसद हिबी ईडन की भी फोटो डाली. इसके साथ ही उन्होंने फोटो का कैप्शन लिखा कि किस्मत बलात्कार की तरह है. अगर आप उसे रोक नहीं सकते तो उसका मजा लीजिए.
बता दें कि कोच्चि में इन दिनों बारिश की वजह से पानी भरा हुआ है. सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके पोस्ट से उसी से जोड़कर देखा है और आरोप लगाया है कि उन्होंने कोच्चि के हालात का मजाक उड़ाया है. कांग्रेस सांसद की पत्नी के द्वारा लिखे गए इस फेसबुक पोस्ट पर खूब बवाल मचा हुआ है. लोगों ने इस पोस्ट की आलोचना की. इसपर बढ़ते बवाल को देखते हुए अन्ना ने अपना पोस्ट हटा लिया और माफी भी मांग ली.
बता दें कि हिबी ईडन केरल की एर्नाकुलम लोकसभा सीट से सांसद हैं और पहली बार चुनाव जीत कर आए हैं. इससे पहले वह कांग्रेस पार्टी से ही विधायक भी रह चुके हैं. 2019 लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दिया था.
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source