कांग्रेस सरकार पहले ही SIT बनाती तो पहलू खान केस में आरोपी बरी नहीं हो पाते- सचिन पायलट

कांग्रेस सरकार पहले ही SIT बनाती तो पहलू खान केस में आरोपी बरी नहीं हो पाते- सचिन पायलट

राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने अपनी ही गहलोत सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि हमारी सरकार को पहलू खान मामले में एसआईटी (SIT) का गठन पहले ही कर देना चाहिए था।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, सचिन पायलट ने यह भी कहा कि अगर गहलोत सरकार पहले ही एसआईटी का गठन कर देती तो पहलू खान मामले के सभी पहलुओं की जांच हो जाती और हो सकता था कि निचली अदालत से आरोपी बरी नहीं होते।

दरअसल, डिप्टी सीएम का यह बयान इसलिए मायने रखता है, क्योंकि वे राजस्थान के सीएम गहलोत, प्रदेश के गृहमंत्री का कार्यभार भी संभालते हैं और पहलू खान मामले में एसआईटी जांच का आदेश खुद अशोक गहलोत ने दिया था।

राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट का यह बयान सीधे-सीधे अशोक गहलोत के आदेश पर प्रश्नचिन्ह लगाने जैसा है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से पायलट और गहलोत आमने-सामने की लड़ाई के लिए तैयार हो रहे हैं।

इन दोनों के बीच का मतभेद उस समय सामने आया जब सीएम अशोक गहलोत ने राज्य बजट पेश करने के बाद कहा था कि लोग चाहते थे कि वे सीएम बने और यही नहीं नाम लेकर यह भी बताते थे कि कौन मुख्यमंत्री ना बने।

आपको बता दें कि राजस्थान की सियासत में सीएम अशोक गहलोत और डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच चल रही रस्साकशी मंगलवार को राजीव गांधी जयंती के अवसर पर भी सामने आई।

दरअसल, राजीव गांधी के जयंती पर बोलते हुए सीएम गहलोत ने कहा था कि जब राजस्थान में अकाल आया था, तो राजीव गांधी ने हमारी बात मानते हुए तुरंत सहायता दी थी। इसके बाद सचिन पायलट ने बोला था कि जिस तरह राजीव गांधी ने आपकी बात मानी थी, उसी तरह से आप भी विधायकों की बात मानिए।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading