कांग्रेस में हलचल, दिग्विजय सिंह ने इस पद पर रहने से किया इंकार!

कांग्रेस में हलचल, दिग्विजय सिंह ने इस पद पर रहने से किया इंकार!

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर राज्य की राजधानी भोपाल तक सियासी घमासान मचा हुआ है। दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया को अध्यक्ष पद का दावेदार माना जा रहा था लेकिन अब दिग्विजय सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने से इनकार कर दिया है।

इसी के साथ उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाराज होने की बात से भी इनकार किया। दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार की देर शाम पत्रकारों के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर मचे घमासान को लेकर सवाल पूछे तो उन्होंने उसका जवाब देते हुए खुद को इस दौड़ से अलग बताया।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, दिग्विजय सिंह ने कहा कि मेरे प्रदेश अध्यक्ष बनने का सवाल ही पैदा नहीं होता। ज्योतिरादित्य सिंधिया की नाराजगी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वह नाराज नहीं हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि ‘दोपहर में उनसे मेरी बात हुई थी। ऐसा कुछ नहीं है। वह नाराज नहीं हैं।’

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading