
कांग्रेस ने रेवाड़ी से चुनावी रण में पार्टी के वरिष्ठ नेता कैप्टन अजय यादव के बेटे और लालू यादव के दामाद चिरंजीव राव को चुनाव मैदान में उतारा है
इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने सभी 90 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है।
आज अपने परिवार, उत्साहित कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ #रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव के लिए नामांकन का पर्चा दाख़िल किया।
सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार..pic.twitter.com/HPM7qv3utG
— Chiranjeev Rao (@Chiranjeev_INC) October 3, 2019
कांग्रेस ने रेवाड़ी से चुनावी रण में पार्टी के वरिष्ठ नेता कैप्टन अजय यादव के बेटे और लालू यादव के दामाद चिरंजीव राव को चुनाव मैदान में उतारा है।
गुरुवार को चिरंजीव राव ने अपना पर्चा दाखिल किया। उनके नामांकन में शामिल होने के लिए खुद लालू यादव के बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पहुंचे।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source