कांग्रेस के नाना पटोले महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष चुने गये!

कांग्रेस के नाना पटोले महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष चुने गये!

कांग्रेस के नाना पटोले महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर बन गए हैं। बीजेपी उम्मीदवार किसन कथोरे द्वारा अपना नामांकन वापस लेने के चलते वह इस पद के लिए निर्विरोध चुने गए।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, इससे पहले शनिवार को उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार ने विश्वास मत हासिल किया था।

288 सदस्यीय विधानसभा में शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस की गठबंधन सरकार के पक्ष में 169 वोट पड़े, जबकि बीजेपी के विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। इस तरह देखा जाए तो उद्धव सरकार ने लगातार दूसरे दिन अपनी दूसरी परीक्षा पास कर ली।

बीजेपी उम्मीदवार किसन कथोरे ने अपना नामांकन वापस ले लिया था, जिसके चलते नाना पटोले विधानसभा के स्पीकर के पद पर निर्विरोध चुन लिए गए।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں