कश्मीर से अनुच्छेद 370 अमानवीय तरीके से हटाया गया- उर्मिला मातोंडकर

कश्मीर से अनुच्छेद 370 अमानवीय तरीके से हटाया गया- उर्मिला मातोंडकर

बॉलीवुड एक्ट्रेस और कांग्रेस नेता उर्मिला मातोंडकर एक बार फिर अपने बयान की वजह से चर्चा में हैं। उर्मिला ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने बताया कि उनके पति पिछले 22 दिनों से कश्मीर में रह रहे अपने माता-पिता से बात नहीं कर पाए हैं।

कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने वाली मातोंडकर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘सवाल केवल अनुच्छेद 370 हटाने का नहीं है। यह अमानवीय तरीके से किया गया है।’

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, उर्मिला मातोंडकर ने कहा, ‘मेरे सास-ससुर वहां रहते हैं। दोनों को मधुमेह है, उच्च रक्त चाप की दिक्कत है। आज 22वां दिन है, न तो मैं और न ही मेरे पति उनसे बात कर पाए हैं। हमें कोई अंदाजा नहीं है कि क्या उनके पास घर में दवाएं उपलब्ध हैं या नहीं।’

बता दें कि उर्मिला मातोंडकर ने अपनी उम्र से 9 साल छोटे मोहसिन अख्तर से शादी की थी। मोहसिन एक बिजनेस करने वाले कश्मीरी परिवार से आते हैं। उर्मिला की शादी में कुछ चुनिंदा लोग ही शामिल हुए थे।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading