कश्मीर में पांच बंगाली मजदूरों की हत्या पर ममता बनर्जी बोली..?

कश्मीर में पांच बंगाली मजदूरों की हत्या पर ममता बनर्जी बोली..?

जम्मू और कश्मीर में पश्चिम बंगाल के पांच मजूदरों की नृशंस हत्या पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक जताया है।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, उन्होंने कहा कि उनकी सरकार शोकसंतप्त परिवारों की हरसंभव मदद करेगी। एक सोशल मीडिया पोस्ट में ममता ने लिखा, “कश्मीर में नृशंस हत्याओं से हम स्तब्ध और बेहद दुखी हैं।

मुर्शिदाबाद के पांच मजूदरों की जानें चली गईं। मृतकों के परिवारों का दुख शब्दों से दूर नहीं होगा।” उन्होंने लिखा, “दुख की इस घड़ी में परिवारों की हरसंभव मदद की जाएगी।”

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के सागरदिघी इलाके के पांच मजदूर मंगलवार को कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकी हमले में मारे गए हैं, जबकि एक घायल है।

इन पांचों की पहचान शेख कमरुद्दीन, शेख मोहम्मद रफीक, शेख मुर्सुलिन, शेख निजामुद्दीन और मोहम्मद रफीक शेख के रूप में की गई है। घायल की पहचान जहूर दीन शेख के रूप में हुई।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading