
जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने मंगलवार को नापाक हरकत को अंजाम दिया। राज्य के कुलगाम क्षेत्र में आतंकियों ने पांच गैर कश्मीरी लोगों की हत्या कर दी। मारे गए सभी नागरिक कश्मीर में मजदूरी करते थे।
घटना की इस वारदात को लेकर सीआरपीएफ ने बताया कि आतंकवादियों ने पांच मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी। साथ ही एक मजदूर घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के निवासी थे। सीआरपीएफ के अधिकारी के मुताबिक 18वीं बटालियन और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा इलाके की घेराबंदी कर आतंकवादियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।जानकारी होते ही सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बता दें कि आतंकवादी लगातार घाटी का मौहाल खराब करने की कोशिश में लगे हैं। इससे पहले आतंकवादी गैर-कश्मीरी ट्रक चालकों को निशाना बना चुके हैं।
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source