कश्मीर में अब बड़े पैमाने पर निवेश होगा- राज्यपाल

कश्मीर में अब बड़े पैमाने पर निवेश होगा- राज्यपाल

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने राज्य से धारा 370 हटने के बाद के हालातों पर इंडिया टीवी से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि कश्मीरियों का अधिकार कोई नहीं मार सकेगा और अब यहां बड़े पैमाने पर इन्वेस्टमेंट होगा।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, उन्होंने कहा कि पूरे देश में कश्मीरियों के प्रति अपनेपन का माहौल बनेगा। इनके नेताओं ने इन्हें सताया… इनको हिंसा के रास्ते पर धकेला.. दिल्ली जाकर सौदा किया।

उन्होंने राज्य से नागरिकों को ईद की बधाई दी और कहा कि त्यौहार के इस मौके पर लोगों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, इसके पूरे इंतजाम सरकार की तरफ से किये गए हैं।

सत्यपाल मलिक ने कहा कि उन्होंने श्रीनगर का पूरा राउंड लिया है.. सबकुछ नॉर्मल है। दो महीने का राशन उपलब्ध है.. पेट्रोल.. केरोसिन की कोई कमी नहीं है.. पावर सप्लाई भी रेग्यूलर है। बैंकों में काम हो रहा है और ज्यादातर एटीएम खुले हुए हैं।

वहीं उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कश्मीर की बेटियों के प्रति दिये गए बयान की निंदा की। सत्यपाल मलिक ने कहा, ‘मैं मनोहर लाल खट्टर जी के बयान की कड़ी निंदा करता हूं… मैं इसे बर्दाश्त नहीं करूंगा.. मैं पीएम को लिखूंगा।’

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں