कश्मीर मुद्दा: इमरान ख़ान ने चली नयी चाल!

कश्मीर मुद्दा: इमरान ख़ान ने चली नयी चाल!

इस्लामाबाद: जम्मू एवं कश्मीर से अनुच्छेद 370 के हटने के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और अनाप-शनाप कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से सितंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की न्यूयॉर्क यात्रा के दौरान वहां विरोध प्रदर्शन करने के लिए कहा है।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार इमरान खान ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और विदेश में रहने वाले समर्थकों से कहा है कि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कश्मीर का मुद्दा उठाने में मदद करें। सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने कश्मीर के मुद्दे को सभी वैश्विक मंचों पर उठाने का निर्णय किया है।

इमरान खान ने बुधवार को फैसला किया कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) न्यूयॉर्क में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करेगा, ताकि जम्मू एवं कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाली धारा 370 को निरस्त करने के भारतीय प्रधानमंत्री के फैसले पर उनकी सरकार को वैश्विक प्रतिक्रिया का सामना करना पड़े।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, PTI के केंद्रीय मीडिया विभाग ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा के एक सत्र में भाग लेने न्यूयॉर्क जा रहे मोदी की यात्रा के दौरान तीव्र विरोध प्रदर्शन होगा। इमरान खान ने न्यूयॉर्क में विरोध प्रदर्शन की तैयारी के लिए PTI की विदेशी इकाइयों को निर्देश जारी किए हैं।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading