कश्मीर मामले पर मध्यस्थता के कई प्रस्ताव मिले- पाकिस्तान

कश्मीर मामले पर मध्यस्थता के कई प्रस्ताव मिले- पाकिस्तान

पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को कहा कि कश्मीर मामले पर मध्यस्थता के कई प्रस्ताव मिले हैं, लेकिन इस दिशा में कोई भी प्रगति तभी होगी जब भारत उन्हें स्वीकार करे।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने इस्लामाबाद में संवाददाता सम्मेलन में कहा, “कई देशों की ओर से मध्यस्थता की पेशकश की जा रही है लेकिन हम तब तक आगे नहीं बढ़ सकते जबतक भारत (उन प्रस्तावों को) स्वीकार न कर ले।”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जुलाई में कहा था कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता कराना चाहेंगे और उन्होंने यह पेशकश भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अनुरोध पर की है। बहरहाल, विदेश मंत्रालय ने इस बात से इनकार किया कि मोदी ने ऐसी कोई पेशकश की।

पाकिस्तानी प्रवक्ता ने यह भी कहा कि पाकिस्तान करतारपुर गलियारे की परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “हमारे प्रयास और इच्छा है कि करतारपुर का काम समय पर पूरा हो।”

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading