कश्मीर मामलें को पाकिस्तान ने इंटरनेशनल कोर्ट अॉफ जस्टिस ले जाने का फैसला किया!

कश्मीर मामलें को पाकिस्तान ने इंटरनेशनल कोर्ट अॉफ जस्टिस ले जाने का फैसला किया!

चारों तरफ से मुंह की खाने के बाद कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान की सरकार ने इटंरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ) जाने का फैसला किया है। विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने फैसले की पुष्टि की। विदेश मंत्री ने मंगलवार को कहा, “विवादित कश्मीर के मुद्दे को अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में ले जाने के लिए एक सैद्धांतिक निर्णय लिया गया है।”

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, उन्होंने कहा कि निर्णय लेने से पहले सभी कानूनी पहलुओं पर विचार किया गया था, और इस मामले को जल्द से जल्द आईसीजे में ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून मंत्रालय जल्द ही इस संबंध में और विवरण जारी करेंगे।

गौरतलब है कि भारत ने 5 अगस्त को कश्मीर से धारा 370 खत्म करने का ऐलान किया था तभी से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान ने भारत के साथ सभी तरह के व्यापारिक और कूटनीतिक रिश्ते खत्म करने का ऐलान किया था। इतना ही नहीं पाकिस्तान ने भारत और पाकिस्तान के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस ट्रेन और लाहौर बस सेवा को भी बंद कर दिया था।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں