नई दिल्ली: ऑल इण्डिया मजलिस ऐ इत्तिहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदउद्दीन ओवैसी ने यूरोपियन सांसदों के कश्मीर डेलिगेशन पर जमकर भड़ास निकालते हुए कहा कि हिटलर को भी जनता ने ही चुना था।
ओवैसी ने कहा कि यूरोपीय सांसदों की विचारधारा हिटलर से जुड़ी है और वो इस्लामोफोबिया से ग्रस्त हैं। इतना ही नहीं ओवैसी ने एक बार फिर यूरोपीय सांसदों के दौरे पर सवाल उठाया और कहा कि उनके दौरे का खर्च क्या विदेश मंत्रालय ने उठाया।
इससे पहले ओवैसी ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए मशहूर गाने का जिक्र किया। ओवैसी ने ट्वीट किया कि गैरों पर करम अपनों पर सितम, ए जाने वफा ये जुल्म न कर। रहने दे अभी थोड़ा सा धरम। दरअसल यह तंज ओवैसी ने विपक्ष के नेताओं को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर जाने से रोकने पर कसा था। केंद्र सरकार ने विपक्ष के नेताओं को घाटी का दौरा करने से रोका था।

वहीं असदउद्दीन ओवैसी द्वारा यूरोपीय सांसदों को नाजी प्रेमी कहे जाने का जवाब आज यूरोपीय यूनियन के सांसद थियरे मारियानी ने दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें नाजी कहना गलत है। थियरे मारियानी ने कहा, “मैंने कुछ अखबारों में देखा कि हमें नाज़ी कहा गया। मुझे नहीं पता ऐसा क्यों कहा गया। ऐसे आरोप से दौरे की शुरुआत करना अजीब था। आप मेरा अतीत देखेंगे तो पता चलेगा कि अगर मैं नाज़ी होता तो 14 बार संसद के लिए चुना नहीं जाता। मेरी सलाह है कि आरोप लगाने से पहले आप मेरी बायोग्राफी देख लें।“
ओवैसी ने यूरोपीय सांसदों को फासिस्ट और इस्लामोफोबिया से भी पीड़ित बताया था जिसपर सांसदों ने कहा, “मैं इस बात से हैरान हूं कि हमारे दौरे को गलत तरीके से पेश किया गया। कुछ लोगों ने हमारे दौरे को इस तरह से पेश किया कि हम इस्लामोफोबिया से पीड़ित हैं लेकिन ये सच नहीं है। हमें फासिस्ट भी कहा गया लेकिन हमें फासिस्ट नहीं कहा जा सकता है।“
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source