कश्मीर को लेकर मुस्लिम देशों ने इमरान ख़ान को भेजा यह संदेश!

कश्मीर को लेकर मुस्लिम देशों ने इमरान ख़ान को भेजा यह संदेश!

दुनिया के प्रभावी मुस्लिम देशों ने पाकिस्‍तान को दो टूक समझा दिया है कि वह अनाप शनाप बयानबाजियों का रास्‍ता छोड़कर भारत के साथ बैकडोर डिप्‍लोमेसी की पहल शुरू करे।

इसके साथ ही पाकिस्‍तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को भी यह नसीहत दी है कि वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ तल्‍ख बयानबाजियों से बाज आए और बातचीत के टोन को नीचे रखें ताकि दोनों देशों के बीच कश्‍मीर मसले को लेकर उपजे तनाव को कम किया जा सके। पाकिस्‍तानी अखबार ‘द एक्‍सप्रेस ट्रिब्‍यून’ ने अपनी रिपोर्ट में इसका खुलासा किया है।

जागरण डॉट कॉम के अनुसार, रिपोर्ट में कहा गया है कि बीते तीन सितंबर को जब सऊदी अरब के विदेश मंत्री अदेल अल-जुबेर एवं संयुक्‍त अरब अमीरात के विदेश मंत्री अब्‍दुल्‍लाह बिन अल-नाहयान ने इस्‍लामाबाद का दौरा किया था तो दोनों ने ही अपने अपने देशों के शीर्ष नेतृत्‍व के साथ कुछ अन्‍य शक्तिशाली मुस्लिम राष्‍ट्रों का संदेश पाकिस्‍तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को सौंपा था। उक्‍त दोनों ही नेताओं ने इमरान खास से साफ शब्‍दों में कह दिया था कि वह भारत के साथ बैक डोर डिप्‍लोमेसी शुरू करें।

अदेल अल-जुबेर और अब्‍दुल्‍लाह बिन अल-नाहयान ने इमरान खान के साथ साथ पाकिस्‍तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी और सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा से भी मुलाकात की थी।

एक शीर्ष आधिकारिक सूत्र के हवाले से अखबार ने लिखा है कि नेताओं के बीच हुई उक्‍त बातचीत बेहद गोपनीय थी। इस बैठक में पाकिस्‍तान के विदेश मंत्रालय शीर्ष अधिकारियों को ही इजाजत दी गई थी।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading