नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा खत्म करने बाद से घाटी की स्थिति काफी तनावपूर्ण है,कर्फ्यू लगे हुए एक महीने से भी ज्यादा अधिक का समय हो गया है, बता दें कि केंद्र सरकार के फैसले के बाद बॉलीवुड सितारों सहित तमाम लोग लगातार सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया भी देते हुए नजर आ रहे हैं और अब एक और अदाकारा का बयान सामने आया है।

आपको बता दें कि अब इसी बीच, बॉलिवुड अभिनेत्री और टीवी होस्ट श्रुति सेठ द्वारा भी कश्मीर के मुद्दे पर कई ट्वीट कर अपनी बात रखी गई है और अपने ट्वीट में श्रुति सेठ ने कहा है कि, वहां भी इंसान रह रहे हैं जो बाकी दुनिया से पूरी तरह कटे हुए हैं।

बॉलिवुड अभिनेत्री श्रुति सेठ द्वारा शनिवार (8 सितम्बर) को कश्मीर के मुद्दे पर ट्वीट करते हुए लिखा गया है कि, ‘पूरी घाटी एक महीने से बंद पड़ी है. वहां भी इंसान रह रहे हैं जो बाकी दुनिया से पूरी तरह कटे हुए हैं और वो इंसान जिनको लेकर हम दावा कर रहे हैं कि अपने करीब ला रहे हैं।
श्रुति सेठ ने कहा कि हम उन्हें पूरी तरह भुला चुके हैं और अपनी जिंदगी में व्यस्त हो चुके हैं. इतनी आसानी से हम भूल जाते हैं.’ आपको बता दें कि कश्मीर मसले पर इससे पहले कई कलाकरों के बयान भी सामने आए हैं।
श्रीनगर के कई इलाकों में फिर से कर्फ्यू लागू कर दिया गया है. मुहर्रम के जुलूस को लेकर एहतियातन सख्ती बरती जा रही है. घाटी में इस बार जुलूस निकालने की इजाजत नहीं है. हालांकि, घाटी के 91 फीसदी इलाकों में दिन के वक्त कोई कर्फ्यू नहीं है।
जम्मू कश्मीर प्रशासन के मुताबिक, घाटी में लैंडलाइन सेवा पूरी तरह बहाल हो गई है. जम्मू, लद्दाख और कुपवाड़ा में मोबाइल सेवा शुरू कर दी गई है. बिजली-पानी की सप्लाई सामान्य है.अकेले श्रीनगर में 60,000 एलपीजी सिलेंडरों की होम डिलिवरी की गई. अगस्त में 7 लाख लोगों ने अस्पताल में आकर इलाज कराया।
जम्मू-कश्मीर में हालात तेजी से सुधर रहे हैं और जिंदगी पटरी पर लौट रही है. कश्मीर घाटी में उपद्रवियों और आतंकियों पर लगाम कसने के लिए कुछ पाबंदियां लगाई गई हैं. साथ ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से अब तक कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है, जबकि कुछ लोग नजरबंदी में हैं।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source