नई दिल्ली: भारत द्वारा जम्मू कश्मीर के विशेष राज्य के दर्जा को खत्म करने पर पड़ोसी शत्रु देश पाकिस्तान ने दुनियाभर में हंगामा मचा रखा है,पाकिसतान चाहता है कि ये मुद्दा दो पक्षीय न होकर इंटरनेशनल बने जिसको कई बार अपने सहयोगी देश चीन के द्वारा माँग करवाई है।
इसी क्रम को आगे बढाते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के विदेश मंत्रियों के साथ कश्मीर मुद्दे पर बुधवार (4 सितंबर) को चर्चा की। सऊदी अरब के विदेश मंत्री अब्देल बिन अहमद अल-जुबैर और संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद बिन सुल्तान अल-नाह्यान आज यहां पहुंचे। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने उनकी अगवानी की।

खान ने कहा कि सऊदी अरब और यूएई सहित पूरी दुनिया को कश्मीर पर लिए गए भारत के हालिया निर्णय को पलटने का नयी दिल्ली से अनुरोध करने में भूमिका निभानी चाहिए। खान के कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया, ”दोनों देश मौजूदा चुनौतियों का समाधान करने, तनाव को कम करने और शांति और सुरक्षा के माहौल को बढ़ावा देने में मदद करने में सहयोग करेंगे।”

दोनों मंत्री विदेश कार्यालय भी गए और उन्होंने कुरैशी के साथ एक विस्तृत बैठक की, जिन्होंने उन्हें कश्मीर की ताजा स्थिति के बारे में उन्हें जानकारी दी। दोनों मंत्री सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा से भी मुलाकात कर सकते हैं। सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के विदेश मंत्रियों की यह यात्रा भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर मुद्दे को लेकर तनाव के बीच हो रही है।

वहीं दूसरी ओर, पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसी, इंटर सर्विसिस इंटेलिजेंस ने आतंकी संगठनों को निर्देश दिया है कि वे जम्मू एवं कश्मीर में प्रमुख धर्मस्थलों को निशाना बनाएं। उच्च पदस्थ सूत्रों ने बुधवार को कहा कि पता चला है कि पाकिस्तानी सेना और आईएसआई नवगठित केंद्र शासित प्रदेश का माहौल बिगाड़ना चाहती है।
केंद्र सरकार द्वारा पांच अगस्त को संविधान के अनुच्छेद 370 को निष्क्रिय किए जाने के बाद से इस राज्य में प्रतिबंध लागू हैं। यह जानकारी तब सामने आई है, जब शीर्ष सूत्रों ने पाकिस्तान और जम्मू एवं कश्मीर के बीच पकड़ी गई खुफिया जानकारी पर आधारित विवरण साझा किए।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source