कश्मीरी लड़कियों से शादी करने वाले दो भाई बिहार से गिरफ्तार !

कश्मीरी लड़कियों से शादी करने वाले दो भाई बिहार से गिरफ्तार !

जम्मू-कश्मीर की लड़कियों से शादी करने वाले बिहार के दो भाइयों को राज्य के सुपौल जिले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इंडिया टुडे की एक खबर के मुताबिक सुपौल के ही रहने वाले परवेज और तबरेज जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में राजमिस्त्री का काम करते थे. इसी दौरान उन्हें यहां की दो स्थानीय लड़कियों, जो खुद भी सगी बहनें हैं, से प्यार हो गया और ये लड़कियां भी इनके साथ शादी करने के लिए तैयार हो गईं. फिर इसी अगस्त में जब केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटाने का फैसला किया था, उसके बाद कुछ दिनों में ही इन दोनो जोड़ों ने शादी कर ली.

केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद कश्मीर से दूसरे राज्यों के कामगारों का बाहर निकलना शुरू हो गया था तो इसी दौरान परवेज और तबरेज भी इन लड़कियों को लेकर सुपौल आ गए. इस बीच वहां कश्मीर में लड़कियों के पिता ने इन दोनों के खिलाफ लड़कियों के अपहरण का मामला दर्ज करवा दिया. इसके बाद बुधवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस सुपौल के बिशनपुर गांव पहुंची जहां उसने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि इनके साथ रह रही लड़कियों का कहना है कि इन्होंने अपनी मर्जी से यह शादी की है और ये दोनो बिहार में अपने पतियों के साथ ही रहना चाहती हैं.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading