कश्मीरी महिला पर हरियाणा के सीएम खट्टर के बयान पर राहुल गाँधी ने बोला हमला !

कश्मीरी महिला पर हरियाणा के सीएम खट्टर के बयान पर राहुल गाँधी ने बोला हमला !

राहुल गांधी ने कश्मीरी महिला पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के बयान को निंदनीय करार दिया। उन्होंने कहा कि यह दर्शाता है आरएसएस की तरफ से वर्षों ट्रेनिंग के बाद एक असुरक्षित आदमी के मन में क्या चलता है।

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा- “हरियाणा के मुख्यमंत्री का कश्मीरी महिला पर बयान निंदनीय है और यह दिखाता है कि वर्षों से आरएसएस ट्रेनिंग के बाद एक कमजोर, असुरक्षित और निराशावादी शख्स के दिमाग में क्या चलता है। महिला किसी आदमियों की संपत्ति नहीं है।” उन्होंने कहा, ”महिला कोई संपत्ति नहीं हैं कि पुरुषों का उन पर स्वामित्व होगा।

उधर, हरियाणा के सीएम ने राहुल गांधी पर उनके बयानों को लेकर आएसएस पर टिप्पणी को लेकर निशाना साधा है। खट्टर ने कहा कि इस तरह के गलत बयान उनकी पार्टी को खुद ही नुकसान पहुंचाता है।

 

 

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں