कश्मीरीयों को लेकर पीएम मोदी ने दिया बड़ा बयान!

कश्मीरीयों को लेकर पीएम मोदी ने दिया बड़ा बयान!

दशकों से कश्मीरियों की दुर्दशा के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को ‘‘हर कश्मीरी को गले लगाने’’ और घाटी में फिर से ‘नया स्वर्ग’ बनाने का आह्वान किया।

महाराष्ट्र में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हिंसा भड़काने के लिए सीमा पार से बहुत कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें फिर से (कश्मीर में) नया स्वर्ग बनाना है…. हर कश्मीरी को गले लगाएं।’’ मोदी ने कहा कि अनुच्छेद 370 के तहत प्रावधानों को हटाने का फैसला भारत की एकता का फैसला था।

साक्षी प्रभा पर छपी खबर के अनुसार, उन्होंने कहा, ‘‘यह फैसला जम्मू कश्मीर के लोगों की आकांक्षाओं और सपनों को पूरा करने का जरिया बनने जा रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर में अशांति, अविश्वास और हिंसा भड़काने के लिए सीमा पार से काफी कोशिशें की जा रही हैं।’’

मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस द्वारा निकाली गई ‘महाजनादेश यात्रा’ की समापन रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने राम मंदिर मुद्दे पर टिप्पणी के लिए सहयोगी दल शिवसेना पर भी निशाना साधा।

उन्होंने शिवसेना या उसके किसी नेता का नाम नहीं लिया लेकिन न्यायालय के विचाराधीन इस मामले पर बोलने वालों को ‘बड़बोला’ बताया जिससे कयास लगाए जा रहे हैं उनका निशाना भाजपा के सहयोगी दल की तरफ था।

मोदी ने कहा कि उच्चतम न्यायालय राम मंदिर मामले की सुनवाई कर रहा है और उन्होंने ‘‘कुछ बड़बोलो’’ से इस मुद्दे पर बयान देने से बचने के लिए कहा। उन्होंने रैली में कहा, ‘‘मैं राम मंदिर मुद्दे पर ‘बयान बहादुरों और बड़बोलो’ को देखकर हैरान हूं।

देश में हर किसी को उच्चतम न्यायालय का सम्मान करना चाहिए। उच्चतम न्यायालय इस मामले की सुनवाई कर रहा है। मैं हाथ जोड़कर इन लोगों से कहना चाहता हूं कि न्यायिक प्रणाली में विश्वास रखें।’’ गौरतलब है कि शिवसेना राम मंदिर के निर्माण की मांग कर रही है और मोदी सरकार से जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 पर उठाए कदमों की तरह कदम उठाने के लिए कह रही है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں