देश की राजधानी दिल्ली में माहौल चिंताजनक बना हुआ है। दिल्ली के कई इलाकों में आज हिंसक झड़प हुई। वाहन को आग के हवाले कर दिया गया।
पत्थरबाज़ी की गयी जिसमें प्रदर्शनकारियों समेत पुलिस के घायल होने की खबर है। हिंसक झड़प में एक हेड कांस्टेबल की मौत की जानकारी भी सामने आ रही है।
दिल्ली जल रही है, कपिल मिश्रा जैसे आतंकी अब भी सलाख़ों से बाहर है और मोदी-शाह बेख़बर हैं : विनोद कापड़ी
वहीँ इस हिंसा के लिए कांग्रेस नेता अलका लांबा ने भाजपा नेता कपिल मिश्रा को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- उसने तो कल ही दिल्ली पुलिस को कहा था कि डॉनल्ड ट्रंप के जाने का इंतजार करेगें… फिर आज बिना किसी चेतावनी के उसने दिल्ली में दंगे करवा दिए…. वो भी बिना किसी के समर्थन के?? या फिर दोनों का समर्थन दंगाइयों को प्राप्त था ?
उसने तो कल ही #दिल्ली पुलिस को कहा था कि डॉनल्ड ट्रंप के जाने का इंतजार करेगें…
फिर आज बिना किसी चेतावनी के उसने दिल्ली में दंगे करवा दिए…. वो भी बिना किसी के समर्थन के??
या फिर दोनों का समर्थन दंगाइयों को प्राप्त था ? @DelhiPolice @AmitShah— Alka Lamba – अलका लाम्बा
(@LambaAlka) February 24, 2020
https://platform.twitter.com/widgets.js
आपको बता दें की भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कल दिल्ली में पुलिस के सामने धमकी भरे लहजे में यह कहा था की यदि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हो रहे प्रदर्शन नहीं खत्म हुए तो वो अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ सड़क पर उतर आएंगे।
गौरतलब है की दिल्ली के कई इलाकों में कई दिनों से CAA के विरोध में प्रदर्शन किये जा रहे हैं। इस प्रदर्शन के विरोध में भी लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली की इस हालत के ज़िम्मेदार कहीं न कहीं पुलिस को भी बताया जा रहा है।
कपिल मिश्रा जैसे नेताओं की धमकियों और भड़काऊ बयानबाज़ी के बाद भी ये नेता सड़क पर खुले आम घूम रहे हैं और इनकी नफरती और ज़हर उगलती ज़बान का नतीजा दिल्ली वासियों को भुगतना पड़ रहा है।
The post कल कपिल मिश्रा ने धमकी दी आज ‘दंगे’ करवा दिए, क्या इन दंगाइयों को अमित शाह का समर्थन है? : अलका लांबा appeared first on Bolta Hindustan.
(@LambaAlka)