कलराज मिश्र बनाये जा सकते हैं महाराष्ट्र के नए राज्यपाल, भगत सिंह कोश्यारी का जाना तय !

कलराज मिश्र बनाये जा सकते हैं महाराष्ट्र के नए राज्यपाल, भगत सिंह कोश्यारी का जाना तय !

महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रम से छवि को पहुंचे नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र सरकार राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का तबादला कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र कोश्यारी की जगह ले सकते हैं।

मिश्र हिमाचल प्रदेश से स्थानांतरित होकर 9 सितंबर को राजस्थान के राज्यपाल बने थे। उत्तराखंड के सीएम और राज्यसभा सदस्य रह चुके कोश्यारी पर कांग्रेस ने भी सवाल उठाए हैं। पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा, राज्यपाल ने संविधान, नियम, कानून, मिसाल और परंपराओं की बिल्कुल परवाह नहीं की।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں