कर्नाटक उपचुनाव रिज़ल्ट: शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बढ़त!

कर्नाटक उपचुनाव रिज़ल्ट: शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बढ़त!

भाजपा के बीएस येदियुरप्पा की सरकार का भविष्य आज तय हो जाएगा। क्योंकि आज 5 दिसंबर को राज्य की 15 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ था, जिनके नतीजों के लिए आज मतगणना जारी हैं। सरकार में बने रहने के लिए भारतीय जनता पार्टी को 7 से अधिक सीटों पर परचम लहराना आवश्यक है।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, कर्नाटक उपचुनाव के रुझान में बीजेपी 12 सीटों पर आगे है। कांग्रेस के खाते में 2 सीटें जाती दिख रही है। एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने बढ़त बनाई हुई है। जेडीएस का खाता खुलता नहीं दिखाई दे रहा है।

15 सीटों के शुरुआती रुझान में बीजेपी 11 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 2 और जेडीएस एक सीट पर आगे है। एक सीट पर निर्दलीय आगे है।

कर्नाटक में वोटों की गिनती चल रही है। सभी 15 सीटों के शुरुआती रुझान में बीजेपी 10 सीटों पर आगे है। कांग्रेस और जेडीएस दो-दो सीटों पर आगे है। एक सीट पर निर्दलीय आगे है।

शुरुआती रुझान मेंं भाजपा आगे चल रही है।
आपको बताते जाए कि कर्नाटक में जिन 15 सीटों पर विधानसभा चुनाव के नतीजे आने हैं।

उनमें अठानी, कगवाड़, गोकक, येलापुर, हिरेकेरूर, रानीबेन्नूर, विजयनगर, चिकबेलापुर, के.आर. पुरा, यशवंतपुरा, महालक्ष्मी लेआउट, शिवाजीनगर, होसाकोटे, के.आर. पेटे, हुनसूर शामिल है। उपचुनाव 17 सीटों पर होना था, लेकिन दो सीटों पर हाईकोर्ट ने मतदान से रोक लगा दी है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading