करतारपुर कॉरिडोर पर इमरान ख़ान ने किया बड़ा ऐलान!

करतारपुर कॉरिडोर पर इमरान ख़ान ने किया बड़ा ऐलान!

पाकिस्तान ने करतारपुर सिख श्रद्धालुओं के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इरमान खान ने कहा है कि श्रद्धालुओं को पासपोर्ट की जरूरत नहीं होगी।

दस दिन पहले कराना होगा रजिस्ट्रेशन
खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, केवल बस एक वैध आईडी की आवश्यकता होगी। उन्हें अब 10 दिन पहले पंजीकरण नहीं करना होगा। इसके अलावा उद्घाटन के दिन और गुरुजी के 550वें जन्मदिन पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

दो बातें जरुरी
इमरान खान ने ट्वीटर पर लिखा है कि भारत से करतारपुर आने वाले सिखों के लिए दो बातें जरूरी हैं। पहला उन्हें पासपोर्ट की आवश्यकता नहीं है केवल एक वैध पहचान पत्र चाहिए दूसरा उन्हें 10 दिन पहले रजिस्ट्रेशन कराने की कोई आवश्यकता नहीं है।

उद्घाटन के दिन नहीं लगेगा शुल्क
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने यह भी लिखा कि करतारपुर के उद्घाटन के दिन और गुरू नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के दिन कोई शुल्क नहीं लगेगा।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں