
जाने-माने फिल्म अभिनेता कमल हासन ने कहा है कि तमिलनाडु के विकास के लिए उनकी पार्टी मक्कल निधि मय्यम और सुपरस्टार रजनीकांत एक साथ आ सकते हैं। कमल हासन ने पत्रकारों से बातचीत में ये बातें कही।
इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, उन्होंने कहा-हमारी दोस्ती पिछले 44 सालों से चली आ रही है और तमिलनाडु राज्य की बेहतरी के लिए जरूरत पड़ी तो हमदोनों साथ आ सकते हैं।
वहीं कमल हासन के इस बयान की प्रतिक्रिया में रजनीकांत ने भी अपनी सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि कमल हासन ने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो तमिलनाडु की भलाई के लिए हमलोग साथ आ सकते हैं।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source