
हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी हत्याकांड मामले में एटीएस ने नागपुर में छापा मारा। एटीएस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। व्यक्ति के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।
वहीँ कमलेश तिवारी की हत्या मामले में यूपी पुलिस ने हत्याकांड के कथित मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया। ये तीन लोग हैं जिन्हें सूरत से गिरफ्तार किया गया।
कमलेश तिवारी (50) की शुक्रवार को दो बदमाशों ने लखनऊ में बेरहमी से हत्या कर दी थी। दोनों बदमाश भगवा कपड़े पहने हुए थे और मिठाई के डिब्बे में पिस्टल व चाकू छिपाकर लाए थे। दोनों नाका स्थित खुर्शेदबाग की तंग गलियों में स्थित कमलेश के घर पहुंचे थे।
पहली मंजिल स्थित पार्टी दफ्तर में पहले उनकी गर्दन पर गोली मारी। फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार करने के बाद गला रेत दिया। पुलिस ने मौके से एक पिस्टल व एक खोखा बरामद किया था।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source