
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए अगले साल चुनाव होने हैं, इससे पहले एक नाटकीय घटनाक्रम में भारतीय मूल की 55 वर्षीय डैमोक्रेटिक सांसद कमला हैरिस ने खुद को राष्ट्रपति चुनाव से बाहर कर लिया है। कैलिफॉर्निया से डेमोक्रेटिक सांसद कमला हैरिस ने चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया है।
इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, हैरिस ने बुधवार को अपना चुनाव प्रचार अभियान बंद करने की घोषणा की। बता दे कि हाल में हुए सर्वे में हैरिस की लोकप्रियता में काफी गिरावट देखने को मिली थी।
कमला हैरिस ने अपनी दावेदारी वापस लेने की जानकारी ट्विटर पर दी। उन्होंने लिखा कि ‘मैं अपने समर्थकों को गहरे अफसोस और पूरी कृतज्ञता के साथ माफी मांगते हुए बताना चाहती हूं कि मैं आज अपना चुनावी अभियान खत्म कर रही हूं।
लेकिन मैं आपसे साफ कर देना चाहती हूं कि लोगों को न्याय और सभी को न्याय जिसके लिए यह अभियान है, मैं उसके लिए प्रतिदिन लड़ूंगी।’
अमेरिका में 2020 के अंत में चुनाव होने जा रहे हैं। इससे करीब 2 साल पहले यानि 2019 की शुरुआत में कमला हैरिस ने चुनाव प्रचार की शुरुआत की थी। उन्हें चुनाव लड़ने के लिए भारी भरकम चंदा भी मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक हैरिस ने 2.3 करोड़ डॉलर जुटा लिए हैं।
हैरिस 2019 की दूसरी तिमाही में दो लाख 79 हजार से अधिक लोगों से करीब 1.2 करोड़ डॉलर जुटाए थे। वहीं दूसरी तिमाही के दौरान हैरिस के अभियान में लगभग डेढ़ लाख नए दानकर्ताओं ने योगदान दिया है। हैरिस ने अपने डिजिटल कार्यक्रम के माध्यम से ही 70 लाख डॉलर से अधिक की राशि जुटा ली है।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source