
सूर्यपेट: तेलंगाना के सूर्य पेट ज़िला में कनाल में गिर जाने वाली कार को निकाल लिया गया है। एन डी आर आई एफ़ के दस्तों ने क़रीब18 घंटों की कोशिशों के बाद कार को निकालने में कामयाबी हासिल की गई है। याद रहे कि ये हादसा नेडी गोडेम मंडल में नागर जुना सागर लेफ्ट कनाल में कल पेश आया।
कार में सवार 6 लोग डूब गए। इन तमाम का ताल्लुक़ हैदराबाद से बताया गया है और उनकी पहचान ई सी आई एल अंकोर अस्पताल के अमला अब्दुल , राजेश , जमस्न , संतोष , नागेश और पवन की हैसियत से करली गई है। ये हादिसा कल उस वक़्त पेश आया जब वो सभी शादी के समारोह में भाग केने के लिए जा रहे थे।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source