ओवैसी बोले- हमारे दो विधायक शिवसेना कांग्रेस को समर्थन..?

ओवैसी बोले- हमारे दो विधायक शिवसेना कांग्रेस को समर्थन..?

महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए NCP और कांग्रेस के ‘सैद्धांतिक रूप से सहमत’ होने के शिवसेना के दावे के बीच एआईएमआईएम ने कहा कि उसके दो विधायक ‘शिवसेना- कांग्रेस’ सरकार का समर्थन नहीं करेंगे.

न्यूज़ स्टेट पर छपी खबर के अनुसार, उन्होंने ट्वीट किया, ‘महाराष्ट्र में एआईएमआईएम के दो विधायक हैं और हम शिवसेना- कांग्रेस सरकार का समर्थन नहीं करेंगे।

इस बारे में जल्द ही महाराष्ट्र के राज्यपाल को पत्र भेजा जाएगा.’ शिवसेना ने सोमवार को दावा किया कि महाराष्ट्र में एनसीपी कांग्रेस इसकी सरकार का समर्थन करने के लिए ‘सैद्धांतिक रूप से’ सहमत हो गए हैं लेकिन उसे राज्यपाल द्वारा तय समय सीमा के अंदर इन दोनों दलों से समर्थन पत्र नहीं मिल सका।

साथ ही राज्यपाल ने शिवसेना को तीन दिन का और समय देने से इंकार कर दिया।

दरअसल सोमवार को शिवसेना विधायक आदित्य ठाकरे के नेतृत्व में शिवसेना के विधायक राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने के लिए राजभवन पहुंचे और राज्यपाल से मुलाकात के बाद शिवसेना ने और समय की मांग की।

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शिवसेना को और समय देने से इनकार कर दिया और एनसीपी नेता अजित पवार को सरकार बनाने के लिए राजभवन बुलाया।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading