ओवैसी ने ममता बनर्जी को दिया तीखा जवाब कहा ‘मुर्गी अंडा ना दे तो भी हम जिम्मेदार’

नई दिल्ली: ऑल इण्डिया मजलिस ऐ इत्तिहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष बैरिस्टर असदउद्दीन ओवैसी ने वेस्ट बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर पलटवार किया है,असदउद्दीन ओवैसी ने कहा है कि आजकल हर कोई हमें ही जिम्मेदार मान रहा है, लेकिन ये नहीं जानते हैं कि मुसलमान बदल चुका है. उन्होंने कहा कि बंगाल में ये BJP को नहीं रोक पाए तो हमें जिम्मेदार मान रहे हैं।

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि ममता बनर्जी की जुबान पर मेरा नाम आया, इसके लिए मैं थैंक्यू कहना चाहूंगा. ओवैसी ने कहा कि हर कोई आज मुझे टारगेट कर रहा है, घर में मुर्गी अंडा ना दे तो हम जिम्मेदार, भैंस दूध ना दे तो भी ओवैसी जिम्मेदार।

ममता के बयान पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि ये मुस्लिम वोट से जीतते हैं, लेकिन इन्हें इस बात का अंदाजा नहीं है कि ये ओवैसी को नहीं बल्कि बंगाल के मुसलमानों को कट्टरपंथी कह रहे हैं।

ओवैसी ने कहा कि जहां पर आप हैं, वहां बीजेपी ने 18 सीटें जीत लीं. अब आप BJP को रोक नहीं पा रहे हो तो मुझपर सवाल खड़ा कर रहे हो. हमने तो बंगाल में अभी चुनाव भी नहीं लड़ा है।

AIMIM प्रमुख ने सवाल किया है आप विधानसभा चुनाव पर बात कीजिए, मुसलमानों की शिक्षा पर आपने क्या काम किया है. उन्होंने कहा कि ममता दीदी को अब समझना होगा कि मुसलमान अब बदल चुका है।

ओवैसी ने कहा कि इफ्तार पार्टी करेंगे, सिरपर टोपी लगाएं और सोचते हैं कि मुसलमान खुश हो जाएंगे. मुझे संविधान पर विश्वास है, मैं संवैधानिक लड़ाई जारी रखूंगा।

गौरतलब है कि बंगाल के कूचबिहार में एक कार्यक्रम के दौरान ममता बनर्जी ने यहां ‘अल्पसंख्यक कट्टरता’ को लेकर चेतावनी दी थी. इसी के साथ उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों से अपील की है कि उन्हें असदुद्दीन ओवैसी जैसे लोगों पर भरोसा नहीं करना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया था कि कुछ नेता लोगों को बांटने का काम कर रहे हैं।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading