नई दिल्ली: ऑल इण्डिया मजलिस ऐ इत्तेहादुल मुस्लिमीन द्वारा महाराष्ट्र राज्य के विधानसभा चुनाव के लिये प्रत्यशियों का ऐलान किया जारहा है,साँसद और प्रदेश अध्यक्ष इम्तियाज जलील की तरफ से ऐलान किया जारहा है।बॉलीवुड अभिनेता अजाज़ खान ने मुंब्रा कलावा विधानसभा क्षेत्र से ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) का टिकट मांगा था,ऐजाज खान इसको लेकर पिछले दिनों प्रदेश अध्यक्ष सांसद इम्तियाज जलील से करी थी।
AIMIM ने 2014 में पहली बार महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ा था। पार्टी ने 02 सीटें जीती थीं – एक मुंबई के बायकुला से और दूसरी महाराष्ट्र के मराठवाड़ा इलाके में औरंगाबाद केंद्र से।

AIMIM ने 2014 के चुनावों में मुंब्रा कलावा विधानसभा से अशरफ मुलानी को मैदान में उतारा था। मुलानी हालांकि 16,374 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। 2014 का चुनाव जितेंद्र अवध ने जीता, जिन्होंने 86,533 वोट हासिल किए और अपने निकटतम को हराया।
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में इम्तियाज जलील कहते हुए नज़र रहे हैं कि Aimim पार्टी की तरफ से उन्हें मुंब्रा से प्रत्याशी नही बनाया गया है,बल्कि उनकी जगह शाह आलम को टिकट दिया गया है।ऐजाज खान ने कहा कि सबको टिकट दी मुझे नही दी एजाज खान खुड्डा आदमी है,कभी किसी से कुछ माँगता नही है,माँगों उसी से जो देदे खुशी से और ना कहे किसी से,मांगा लेकिन असद साहब ने गुहार नही सुनी।
ऐजाज खान ने आरोप लगाते हुए कहा कि असदउद्दीन ओवैसी ने उनकी नही सुनी उनका रिप्लाई नही किया,मुझे वेट कराया कल कल करके और अब टिकट किसी और को देदी फिर भी मैं मुंब्रा वालो के साथ हूँ।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source