ओवैसी के झारखण्ड में चुनाव लड़ने से बौखलाये तेजस्वी यादव,Aimim के बारे में दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली: झारखण्ड विधानसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक ब्यानबाजी चर्म सीमा पर हैं,नेता एक दूसरों पर कटाक्ष करते हुए नज़र आरहे हैं,कोडरमा के बरका विधानसभा क्षेत्र में पिछले दो दिनों के अंदर तीसरी सभा को संबोधित करते हुए शनिवार को राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा के लोगों ने महागठबंधन का वोट बांटने के लिए कई एजेंटों को उतारा है।

तेजस्वी ने ऑल इण्डिया मजलिस ऐ इत्तिहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष बैरिस्टर असदउद्दीन ओवैसी का नाम लिए बगैर कहा कि भाजपा के लोगों ने विपक्षी मतों का बंटवारा करने के लिए उनसे उम्मीदवार खड़ा कराया है।

तेजस्वी ने कहा कि कुछ ही देर में उनके नेता यहां आएंगे और भाजपा के बारे में काफी कुछ बोलेंगे, लेकिन उनका मैच फिक्स है। वे जयनगर के पिपचो चौक स्थित मैदान में महागठबंधन के प्रत्याशी खालिद खलील के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। सतगांवा में कोडरमा के राजद प्रत्याशी अमिताभ कुमार के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा कि झारखंड में लड़ाई भाजपा और गठबंधन के बीच है। हम विकास की बाते करते हैं और भाजपा जाति, धर्म और नफरत का बीज बोती है।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को गिरिडीह के गावां फुटबॉल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने धनवार विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के प्रत्याशी निजामुद्दीन अंसारी के लिए समर्थन मांगा। कहा कि भाजपा राज में लोगों को प्याज सूंघकर खाने की नौबत आ गई है। उन्होंने झारखंड में गठबंधन की सरकार बनाने की अपील की।

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि भाजपा का 65 पार का नारा पूरी तरह से फेल हो जाएगा। इस चुनाव के बाद रघुवर दास झारखंड से 65 किलोमीटर दूर छत्तीसगढ़ चले जाएंगे। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंनेे कहा कि आज हुए मतदान में रघुवर दास के जीतने पर भी उन्हें संदेह है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से लोग तंग आ चुके हैं और बेरोजगारी, महंगाई से आम लोगों का जीना दूभर हो गया है। कहा कि भाजपा के शासन में ही प्याज शतक और डेढ़ शतक लगा सकता है। रघुवंश प्रसाद ङ्क्षसह रविवार से कोडरमा और बरक_ा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में निश्चित तौर पर महागठबंधन की सरकार बनेगी और महाराष्ट्र के जैसे ही यहां भी भाजपा को मुंह की खानी पड़ेगी।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading