ओवैसी की सीट पर काबिज पाने के लिए बीजेपी बना रही है खास प्लान!

ओवैसी की सीट पर काबिज पाने के लिए बीजेपी बना रही है खास प्लान!

भाजपा ने एमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के किले में सेंध लगाने के लिए ‘मास्टर प्लान’ तैयार किया है। हैदराबाद लोकसभा सीट पर पिछले तीस वर्ष से ओवैसी परिवार का राज रहा है। ओवैसी 2004 से इस सीट से सांसद हैं।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, कांग्रेस ने आखिरी बार 1984 में यह सीट जीती थी। तेलंगाना भाजपा इकाई के अध्यक्ष के लक्ष्मण ने पार्टी नेताओं को इस सीट पर 5 लाख नए सदस्य बनाने का टारगेट दिया है। यदि ये लक्ष्य पूरा हो जाता है तो भाजपा महानगर पालिका सहित कई चुनावों में अपनी मौजूदगी और मजबूत कर पाएगी।

भाजपा की तरफ से फिलहाल सदस्यता अभियान चलाया रहा है. यह सदस्यता अभियान 20 अगस्त तक जारी रहेगा। तेलंगाना भाजपा द्वारा आयोजित की गई कार्यकारिणी की बैठक में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी।

किशन रेड्डी और पूर्व केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय भी शामिल हुए। यह बैठक पार्टी के सदस्यता अभियान की समीक्षा करने के लिए ली गई थी। लक्ष्मण ने कहा कि हैदराबाद शहर में सदस्यों की तादाद बढ़ाए जाने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किशन रेड्डी ने कहा कि, “भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी इस पर ध्यान देंगे कि कितने लोग यहां भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

इसलिए हमें इस बात को ध्यान में रखना चाहिए और सदस्यता अभियान को जोर शोर से आगे बढ़ाना चाहिए। इससे पहले उन्होंने कहा था कि दक्षिण भारत में कर्नाटक के बाद अब तेलंगाना में भाजपा की सरकार बनना चाहिए। तेलंगाना का माहौल भाजपा के पक्ष में है और हमें इसका फायदा उठाना चाहिए।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading