एक बार फिर बिल गेट्स बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति!

एक बार फिर बिल गेट्स बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति!

अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस से दुनिया के सबसे अमीर शख्स का तमगा हट चुका है। जेफ बेजोस को पछाड़कर बिल गेट्स अब दुनिया के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं।

अमेजन के शेयरों में गिरावट
जागरण डॉट कॉम के अनुसार, तीसरी तिमाही के रिजल्ट आने के बाद अमेजन के शेयरों में 7 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है, जिसके बाद से बेजोस की संपत्ति घटकर 103.9 अरब डॉलर हो गई है। नंबर एक पर बिल गेट्स ने कब्जा कर लिया है जिनकी संपत्ति की कीमत 105.7 अरब अमेरिकी डॉलर है।

बिल गेट्स को पछाड़ कर बने थे सबसे अमीर
बता दें कि 2018 में बेजोस ने पिछले 24 साल से दुनिया के सबसे अमीर शख्स के तौर पर अपनी पहचान बना चुके बिल गेट्स क पीछे छोड़कर सबसे अमीर व्यक्ति बने थे।

अमेजन को घाटा हुआ
उस दौरान उनकी संपत्त‍ि 160 बिलियन डॉलर पहुंच गई थी। अमेजन को तीसरी तिमाही में 26 फीसद का शुद्ध घाटा हुआ है। 2017 के बाद से अमेजन के लाभ में यह पहली कमी है।

1987 में पहली बार दुनिया के अमीर शख्सियत बने थे
बिल गेट्स को 1987 में पहली बार दुनिया के अमीर शख्स के तौर पर फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल किया गया था, जबकि जेफ बेजोस 1998 में फोर्ब्स द्वारा अमेरिका के 400 सबसे अमीर की लिस्ट में शामिल किये गए थे। बेजोस ने अप्रैल में तलाक ले लिया था, जिसे दुनिया के सबसे महंगे सेटलमेंट के तौर पर जाना गया।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading